{"_id":"5c226cf1bdec2256de78f21c","slug":"81545759985-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। सीमांत जिले के छह वॉलीबाल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। इनमें पांच छात्राएं और एक छात्र शामिल है।
राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता (अंडर-19 महिला) 30 दिसंबर से दो जनवरी तक महाराष्ट्र के चंद्रपुर में होगी। इसमें एसवीएम पब्लिक स्कूल की भावना राज, सोर वैली पब्लिक स्कूल की चंद्रकला राठौर और राबाइंका डीडीहाट की कशिश आर्या, दीक्षा चौहान, राइंका की प्रभा आर्या का चयन हुआ है। छात्राओं के साथ टीम कोच भुवनेंद्र भंडारी और टीम प्रबंधक सुनीता लोहिया रहेंगी।
इनके अलावा एक जनवरी से कोलकाता में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक विक्रम बिष्ट के पुत्र आशीष प्रतिभाग करेंगे। छात्रा खिलाड़ियों ने पिछले दिनों रुद्रपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीती थी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने खेल समन्वयक डीडीहाट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल, पालिकाध्यक्ष कविता चुफाल, ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी, उप शिक्षाधिकारी पुष्पराज भट्ट, पुष्कर पांगती, वीरेंद्र कन्याल, डीएस पांगती, सीबीएस कन्याल आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।