{"_id":"5c211fa1bdec22570860af06","slug":"81545674657-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स की बैठक में त्रिवार्षिक जनपदीय अधिवेशन पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स की बैठक में त्रिवार्षिक जनपदीय अधिवेशन पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक नगरपालिका सभागार में हुई, इसमें त्रिवार्षिक जनपदीय अधिवेशन के आयोजन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
आर्गेनाइजेशन के जनपद अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी की अध्यक्षता और महासचिव डीएस भंडारी के संचालन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने जनपद इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन अप्रैल-2019 तक करने, समान पेंशन शासनादेश के अनुसार शीघ्र भुगतान की कार्रवाई करने के लिए वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपने और कोषागार निदेशक से पत्राचार करने, समान पेंशन को एक जनवरी 2016 से लागू करने, नौ नवंबर 2000 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मियों और पारिवारिक पेंशनरों को समान पद समान पेंशन का भुगतान कराने के शासनादेश जारी करने की मांग की गई।
बैठक में प्रेम सिंह बिष्ट, डीएन भट्ट, बीबी भट्ट, जीबी नगरकोटी, जगदीश थापा, एनएस बिष्ट, एसडी पांडेय, जगत सिंह डसीला, लक्ष्मी दत्त जोशी, चंद्रशेेखर भट्ट, डीडी दयाल, धर्मदेव मित्तल आदि थे। पेंशनर्स एसोसिएशन ने बैठक से पहले नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत का अभिनंदन एवं स्वागत भी किया।