{"_id":"5c0ff3a4bdec2241505b9fdb","slug":"81544549284-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल तहसील में लगा डिजिटल वर्षा मापी यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल तहसील में लगा डिजिटल वर्षा मापी यंत्र
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल तहसील में स्वचालित वर्षा मापी (रेन गेज) यंत्र स्थापित हो गया है। थल क्षेत्र में कितनी बारिश हुई है, अब इसके आंकड़े मिलने लगेंगे। सौर ऊर्जा से चलने वाले इस यंत्र से आंकड़े सीधे इंडिया मेटालोजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) देहरादून को फ्लैश होते रहेंगे।
विश्व बैंक से पोषित यह संयंत्र उत्तराखंड सरकार का उपक्रम है। एक्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट लिमिटेड देहरादून के इंजीनियर त्रिलोक सिंह नेगी ने वर्षा मापी यंत्र में पानी डालकर आंकड़े दिखाए। कहा कि यह यंत्र स्वत: ही बारिश के आंकड़े एकत्र करेगा। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार भगवत प्रसाद पांडेय, रजिस्ट्रार कानूनगो एनएस दशौनी आदि थे।