{"_id":"5bf983ffbdec2241ae4f5172","slug":"81543078911-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्मा से बंदरलीमा तक हॉटमिक्स का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्मा से बंदरलीमा तक हॉटमिक्स का काम शुरू
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चर्मा से बंदरलीमा तक एनएच पर हॉटमिक्स का काम शुरू हो गया है। हॉटमिक्स होने से लोगों को धूल और गड्ढों से निजात मिलेगी।
पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पिछले कई सालों से चल रही सड़क कटिंग के कारण चर्मा से कनालीछीना तक सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर वाहनों के संचालन में काफी दिक्कत हो रही है। साफ मौसम में धूल, जबकि बारिश में कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। चर्मा से लेकर बंदरलीमा तक लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
सीमा सड़क संगठन ने इसमें हॉटमिक्स का काम शुरू कर दिया है। सीमा सड़क संगठन के साइड इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि इस समय मौसम ठीक है। तापमान भी सामान्य बना है। हॉटमिक्स का काम शुरू कर दिया है। चर्मा से बंदरलीमा तक पहले हॉटमिक्स किया जाएगा। जिन स्थानों पर धूप नहीं पड़ती वहां पर अधिक तापमान वाली सामग्री डाली जा रही है। हॉटमिक्स का काम पीएल दास की निगरानी में हो रहा है। उन्होंने बताया कि बंदरलीमा से कनालीछीना की ओर भी शीघ्र हॉटमिक्स किया जाएगा।