{"_id":"5bccbcd8bdec2269625f5727","slug":"81540144344-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगत खाती और राजेंद्र रावत चौथी बार आए आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत खाती और राजेंद्र रावत चौथी बार आए आमने सामने
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगरपालिका सीट में कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान अध्यक्ष जगत सिंह खाती और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह रावत लगातार चौथी बार आमने सामने होंगे।
पहली बार दोनों प्रत्याशियों का सामना वर्ष 2003 के चुनाव में हुआ था। उस समय कांग्रेस के जगत सिंह खाती विजयी रहे। दूसरी बार 2008 में राजेंद्र रावत ने जगत सिंह खाती को पराजित किया। तीसरी बार वर्ष 2013 के निकाय चुनवा में जगत सिंह खाती विजेता रहे। अब 2018 के निकाय चुनाव में भी दोनों चौथी बार आमने सामने हैं। लगातार चौथी बार दोनों के मैदान में होने से चुनाव रोचक होने के आसार हैं।
भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र रावत प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के करीबी हैं। इसके अलावा सीएम त्रिवेंद्र रावत से भी उनकी नजदीकी है। कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह खाती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के खास माने जाते हैं।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा होते ही उम्मीदवारों के समर्थक प्रचार के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय हो गए हैं। उम्मीदवारों की ओर से फेस बुक, ह्वाट्सएप सहित अन्य माध्यमों से प्रचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में निर्दलीय मैदान में उतरने का मन बना चुके उम्मीदवार सक्रिय हैं। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही इनकी सोशल मीडिया में सक्रियता और अधिक बढ़ गई है।