फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जौलजीबी में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन

जौलजीबी में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 31 Aug 2018 10:54 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। एक माह से नेटवर्क की दिक्कत से परेशान व्यापारियों और अन्य लोगों ने बीएसएनएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संचार सेवा शीघ्र ठीक नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू के नेतृत्व में व्यापारी एवं ग्रामीण बीएसएनएल एक्सचेंज पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लंबे समय से नेटवर्क ठप पड़े हैं। नेट सेवा बाधित होने से लोगों के पोस्टआफिस, गैस बुकिंग आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र में आपदा आई है।
विज्ञापन


ऐसे में कहीं कोई घटना होने पर उसकी सूचना देने में ही पसीने छूट जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में कपिल कुमार, हीरा ओझा, दीपक वर्मा, गोलू दताल, शकुंतला दताल आदि थे। उधर, निजी कंपनी की सेवा बाधित रहने से पूरे जिले के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed