{"_id":"5b30f5dd4f1c1b254d8b854a","slug":"81529935325-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से ग्रामीण पेयजल को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से ग्रामीण पेयजल को तरसे
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धौनधूरा-कुनकटिया पेयजल योजना में पिछले एक माह से पानी नहीं आने से धौलकांडा, कुनकटिया और दोबांस के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मूलस्रोत से ही उनका पानी रोक दिया गया है। उन्होंने जिला मुख्यालय मेें प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि धौनधूरा-कुनकटिया पेयजल योजना वर्ष 1979-80 में बनी थी। वर्ष 2014-15 में उक्त योजना का पुनर्गठन किया गया। पिछले तीन माह से ग्रामीणों को पेयजल समस्या सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक माह पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। उन्होंने कहा है कि जल संस्थान के अवर अभियंता को वह पानी नहीं आने की जानकारी दे चुके हैं लेकिन इसके बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं की गई तो वह लोग गांव छोड़ने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान धौलकांडा बसंती देवी, वासुदेव पांडेय, देवी दत्त, दिनेश चंद्र, प्रकाश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र, सुरेश राम, जगदीश चंद्र, चंद्र सिंह, बद्रीदत्त पांडेय, रामीराम, खिलानंद जोशी, नवीन चंद्र जोशी, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन