{"_id":"5ac3b8724f1c1bc0618b5400","slug":"81522776178-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूनाकोट में बिजली की आंखमिचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनाकोट में बिजली की आंखमिचौली
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड के एक दर्जन से अधिक कस्बों और गांवों में बिजली की आंखमिचौली जारी है। इस कारण लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। वहीं, कारोबारी गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने वितरण खंड से विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
मूनाकोट ब्लॉक के जाखपंत सब स्टेशन से कटियानी, मजिरकांडा, दोली, बगरतोली, विषखोली, गौरीहाट समेत एक दर्जन से अधिक कस्बों और गांवों के लिए बिजली की सप्लाई होती है। पिछले काफी समय से क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली चल रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जाखपंत स्टेशन में तैनात कर्मचारियों की मनमानी से आपूर्ति में व्यवधान हो रहा है। हल्की बूंदाबांदी या थोड़ी सी हवा चलने पर ही बिजली बंद कर दी जाती है।
कर्मियों की लापरवाही के चलते कभी-कभी तो बिजली रात भर नहीं आती। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लाइनमैन की गैर मौजूदगी में अप्रशिक्षित लोकल फॉल्ट की मरम्मत करते हैं। इससे आपूर्ति बहाल होने में समय ज्यादा लगता है। इस मामले में गौरीहाट व्यापार संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह धारियाल ने विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता नितिन सिंह गर्खाल का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जा रही है।