{"_id":"5abd20d24f1c1bd2618b45ea","slug":"81522344146-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्यालों को पॉलिथीन मुक्त बनाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्यालों को पॉलिथीन मुक्त बनाने की पहल
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमालय के बुग्यालों को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए इस बार अनूठी पहल शुरू हो गई है। गूंज संस्था ने कीड़ा जड़ी लेने जाने वालों को स्नो बूट व सामग्री का किट दिया है। इसके बदले में इनको हिमालय के बुग्यालों से कूड़ा लाना पड़ेगा।
प्रति वर्ष हजारों लोग कीड़ा जड़ी लेने के लिए जाते हैं। इस बीच पॉलिथीन आदि कचरा वहीं छोड़ आते हैं। इससे हिमालय क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है। गोरीपार क्षेत्र के जौलढ़ूगा में बृहस्पतिवार को गूंज संस्था ने इस अभियान की शुरुआत की। इसके तहत दोहन के लिए जाने वाले निवासियों को किट दिए गए। सोच संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने इस पहल का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण से हिमालय को बचाना जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। बसंतकोट के ग्राम प्रधान रहे प्रयाग सिंह पालीवाल ने कहा कि इस पहल से समाज मेें जागृति आएगी। कार्यक्रम का संचालन गूंज संस्था की पूजा बथियाल ने किया। इस दौरान उच्छैती के हयात सिंह नेगी, गूंज संस्था के चरण बोथियाल, पूजा जेष्ठा, लक्ष्मण सिंह, खिमुली देवी गीता देवी, बिशन सिंह, गणेश सिंह, शेर सिंह, प्रकाश कोरंगा आदि थे।