{"_id":"5a79e64c4f1c1b514a8b7c95","slug":"81517938252-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर ट्रैफिक फोर्स में बीयरशिवा के 15 छात्र शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर ट्रैफिक फोर्स में बीयरशिवा के 15 छात्र शामिल
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस ने यातायात जागरूकता और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यालयी छात्रों की जूनियर ट्रैफिक फोर्स गठित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत पहले चरण में बीयरशिवा के 15 सीनियर छात्रों का फोर्स के लिए चयन किया है। चयनित छात्रों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षित किया जाएगा।
मंगलवार को पुलिस लाइन में जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए सात दिनी विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। पहले दिन न्यू बीयरशिवा स्कूल के चयनित 15 छात्रों को एसआई हरिदत्ता ने यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी दी। उन्हें यातायात संकेतकों के साथ ही जाम से निपटने और सुगम यातायात के बारे में बताया गया।
इसी क्रम में शहर के अन्य विद्यालयों के भी 15-15 छात्रों को चयनित कर बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित छात्रों को ट्रैफिक पुलिस के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए सड़कों पर उतारा जाएगा। इस दौरान सीओ सिटी शेखर चंद्र सुयाल, यातायात प्रभारी दरबान सिंह, एसआई राम सिंह मेहरा आदि थे।