{"_id":"5a2427f54f1c1b79548c1515","slug":"81512318965-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनार मेले में इस बार नहीं जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनार मेले में इस बार नहीं जुटी भीड़
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बरम से 18 किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित कनार के भगवती मंदिर में मेला शनिवार की रात संपन्न हो गया। मेले में इस बार ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाई। पिछले वर्ष गांव में अशुद्धि हो जाने के कारण मेला स्थगित किया गया था।
इस बार लोगों को उम्मीद थी कि लोगों की भीड़ जुटेगी, लेकिन बहुत कम संख्या में लोग मेले में पहुंचे। कनार के भगवती मंदिर की अपार मान्यता है। कहा जाता है कि सच्चे मन से जाने वाले को जरूर फल मिलता है। रात में पुजारी महेंद्र सिंह परिहार ने पूजा-अर्चना की।
उसके बाद देवताओं का अवतरण हुआ। आसपास के गांवों के लोग दिन में ही मंदिर पहुंच गए थे। कनार निवासी जगत सिंह ने कहा कि यदि मंदिर तक सड़क बन जाए तो मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 18 किलोमीटर की कठिन यात्रा पर ज्यादातर लोग नहीं आना चाहते। रात में मेले में रुके हुए लोग रविवार की सुबह घरों को लौट गए।