फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुनस्यारी में पेट्रोल 110 और डीजल 90 रुपये लीटर

मुनस्यारी में पेट्रोल 110 और डीजल 90 रुपये लीटर

Sun, 08 Oct 2017 10:40 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में पेट्रोल 110 और डीजल 90 रुपये लीटर
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में पेट्रोल, डीजल और रसोईगैस की गंभीर किल्लत हो गई है। एक सप्ताह से पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल नहीं है। कुछ लोग इधर-उधर से पेट्रोल, डीजल की व्यवस्था कर वाहन चालकों को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। इस किल्लत के बीच यहां पेट्रोल 110 रुपये और डीजल 90 रुपये लीटर पहुंच गया है। महंगे दामों पर पेट्रोल, डीजल प्राप्त करने के लिए भी लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ठीक यही स्थिति रसोईगैस की भी हो गई है। होटल व्यवसायियों को व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इसका असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है। आम उपभोक्ता भी इससे परेशान है।
विज्ञापन


मुनस्यारी में इन दिनों बंगाली पर्यटन सीजन चरम पर है। काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं। ठीक ऐसे मौके पर ईंधन की किल्लत होने से व्यापारी, पर्यटक एवं आम लोग परेशान हैं। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि मुनस्यारी के लिए पेट्रोल और डीजल की सप्लाई इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के स्तर से ही बाधित चल रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार तक मुनस्यारी में पेट्रोल और डीजल के टैंकर पहुंच जाएंगे। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


उधर, गैस एजेंसी के प्रभारी आरएस कठैत ने बताया कि प्लांट से रसोईगैस की सप्लाई कम होने के कारण यह संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन में यहां पर ईंधन की अतिरिक्त सप्लाई करने के बजाय इस पर रोक लगा दी है। सरकार को इस मामले में शीघ्र कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता ने बताया कि रसोईगैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई शीघ्र सामान्य करने के लिए आईओसी को पत्र लिखा गया है। इस किल्लत की आड़ में किसी ने कालाबाजारी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अलबत्ता अब तक किसी ने महंगा तेल खरीदने की लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed