{"_id":"58a5d8154f1c1b1235d87614","slug":"81-73-percent-of-the-voting-booth-hudeti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़ेती बूथ पर सबसे अधिक 81.73 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़ेती बूथ पर सबसे अधिक 81.73 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुड़ेती के मतदान केंद्र में सबसे अधिक मतदान हुआ। इस सीट पर सबसे कम मतदान विण विकासखंड कार्यालय के बूथ में हुआ है। मतदान बहिष्कार के कारण गंगोलीहाट विधानसभा सीट के भामा में एक भी वोट नहीं पड़ा। धारचूला विधानसभा क्षेत्र के क्वीरीजिमियां में भी चुनाव बहिष्कार का असर रहा, वहां केवल 1.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 81.73 प्रतिशत मतदान हुड़ेती के बूथ में हुआ। हुड़ेती में 427 मतदाताओं में से 339 मतदाताओं ने वोट डाले। इस सीट पर अधिक मतदान में दूसरे स्थान पर देवलाल गांव का बूथ रहा। देवलाल गांव में 80.06 प्रतिशत मतदान हुआ। 321 मतदाताओं में से 257 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस सीट पर 76.24 प्रतिशत मतदान के साथ भट्यूड़ा तीसरे स्थान पर रहा। भट्यूड़ा में 383 मतदाताओं में से 292 ने वोटिंग की। पिथौरागढ़ सीट पर सबसे कम 37.58 प्रतिशत मतदान विण ब्लॉक कार्यालय के बूथ में हुआ। इस बूथ में 1333 मतदाताओं में से 501 मतदाताओं ने ही वोट डाला। 44.78 प्रतिशत के साथ तोली बूथ कम मतदान के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। तोली में 393 मतदाताओं में से 176 ने वोट डाला। 45.42 प्रतिशत के साथ जीजीआईसी पिथौरागढ़ का द्वितीय मतदान केंद्र तीसरे स्थान पर रहा। इस बूथ में 918 में से 417 ने ही वोट डाला।
विज्ञापन
धारचूला विधानसभा सीट पर 81 प्रतिशत मतदान के साथ बादनीधार मतदान केंद्र वोटिंग के मामले में पहले स्थान पर रहा। वहां 321 में से 260 मतदाताओं ने वोट डाले। 77.78 प्रतिशत मतदान के साथ भटपटा मतदान केंद्र दूसरे स्थान पर रहा। वहां 405 में से 315 ने मत दिया। 76.16 प्रतिशत मतदान के साथ सुवा मतदान केंद्र अधिक वोटिंग वाला तीसरा मतदान केंद्र रहा। सुवा में 281 में से 214 ने मतदान किया। 1.94 प्रतिशत मतदान के साथ क्वीरीजिमियां सबसे कम मतदान वाला केंद्र रहा। वहां 258 में से केवल 5 ने मतदान किया। इसमें भी 4 मतदान कर्मी थे। 39.76 प्रतिशत मतदान के साथ रूंग दूसरे स्थान पर रहा। वहां 337 मतदाताओं में से केवल 134 ने मतदान किया। 39.27 प्रतिशत मतदान के साथ नपलच्यू मतदान केंद्र कम मतदान के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। वहां 797 मतदाताओं में से 313 ने वोटिंग की।
विज्ञापन
गंगोलीहाट विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 73.16 प्रतिशत मतदान कुंजनपुर के बूथ में हुआ। 421 मतदाताओं में से 308 ने मत डाले। 71.52 प्रतिशत के साथ खितोली बूथ दूसरे स्थान पर रहा। वहां 460 में से 329 ने मत दिया। 70.91 प्रतिशत के साथ पुनौली बूथ तीसरे स्थान पर रहा। पुनौली में 519 में से 368 ने मतदान किया। 32.11 प्रतिशत के साथ रौतेड़ा बूथ कम मतदान के मामले में पहले स्थान पर रहा। रौतेड़ा में 1012 में से 325 ने ही वोट डाले। 40.63 प्रतिशत के साथ ओलीगांव दूसरे नंबर पर रहा। वहां 704 में से 286 ने वोट डाले। 41.40 प्रतिशत के साथ चौड़धुरौली तीसरे नंबर पर रहा। वहां 430 में से केवल 178 लोगों ने वोट डाले।
डीडीहाट विधानसभा सीट पर 76.04 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मतदान वाला बूथ चौपखिया रहा। वहां 885 में से 673 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 74.71 प्रतिशत के साथ बगड़ीहाट पश्चिमी बूथ रहा। वहां 783 में से 585 ने वोट किया। 72.55 प्रतिशत के साथ कानड़ी बूथ तीसरे स्थान पर रहा। वहां 266 में से 193 ने वोट किया। डीडीहाट सीट पर 48.73 प्रतिशत के साथ दोबांस सबसे कम मतदान वाला बूथ रहा। दोबांस में 595 में से 290 ने वोट किया। 49.75 प्रतिशत के साथ कापड़ी गांव बूथ दूसरे स्थान पर रहा। वहां 802 में से 399 ने वोट दिया। 50.89 प्रतिशत के साथ कम मतदान के मामले में चमू (खोलासन) तीसरे स्थान पर रहा। वहां 890 में से 453 लोगों ने मतदान किया।