{"_id":"5cacdd41bdec2214031bd15e","slug":"71554832705-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन
पीपली/पिथौरागढ़। स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल पीपली के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने नारों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया।
रैली की शुरुआत स्कूल से हुई। टैक्सी स्टैंड, तल्ला पीपली, मल्ला पीपली होते हुए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर रैली का समापन किया गया। स्कूल के प्रबंधक निदेशक भूपाल दत्त भट्ट ने मतदान के महत्व और लोकतंत्र में जनसामान्य की भूमिका पर प्रकाश डाला। पूर्व प्रधान विरेंद्र सिंह ने लोगों से शतप्रतिशत मतदान का आह्वान किया। आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय ने कहा कि सभी लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। रैली में विनय प्रसाद थपलियाल, हर सिंह कठायत, गोपाल राम, हेमा मेहता, रेनू कठायत, बसंती देवी, कन्हैया लाल वर्मा, भगवान बल्लभ भट्ट, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विजडम नर्सरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है। हर किसी को मतदान करना चाहिए। मतदान से किसी को वंचित नहीं रहना चाहिए। ब्यूरो