{"_id":"5bc61dd7bdec22693a6634f4","slug":"71539710423-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूना और देवराड़ी बोरा बाजार में टूटी पेयजल लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूना और देवराड़ी बोरा बाजार में टूटी पेयजल लाइनें
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) गणाईगंगोली के कूना और देवराड़ी बोरा बाजार में नालियों के खुदान के दौरान पेयजल लाइन टूटने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
लोनिवि के बेड़ीनाग डिविजन ने कूना और देवराड़ीबोरा में नालियों का खुदान किया। खुदान से नालियों में बिछी पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। कूना की प्रधान सुनीता देवी, देवराड़ी बोरा की प्रधान जानकी देवी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पेयजल लाइनों को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कहा है कि खुदाई से संचार कंपनियों की ओएफसी भी काट दी गई है, जिससे डाकघर, पॉलीटेक्निक, बैंक, तहसील, ट्रेजरी, डिग्री कॉलेज में कामकाज प्रभावित हो गया है। विधायक मीना गंगोला ने बताया कि लोनिवि के अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द पेयजल लाइनों को ठीक करने को कहा गया है।