{"_id":"5ba3d67d867a557fef6f873f","slug":"71537463933-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले भता दो, तब आंकड़े जमा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भता दो, तब आंकड़े जमा करेंगे
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आयुष्मान भारत सर्वे के आंकड़े जमा नहीं करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पहले सर्वे के दैनिक भत्ते का भुगतान किया जाए। उन्होंने प्रोत्साहन राशि को भी तुरंत खाते में डालने की मांग की है।
यूनियन जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा ने कहा कि जब तक आशाओं की मांगें पूरी नहीं होती तब तक सर्वे के आंकड़े जमा नहीं किए जाएंगे। उन्होंने ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और फैसिलेटरों पर जबरन दबाव नहीं डालने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आंकड़े जमा करने के लिए दबाव बनाया गया तो वह सड़कों पर उतरने को विवश होंगे।
इस दौरान दया कार्की, संगीता, पिंकी कलौनी, राधा, पार्वती, सुनीता, जानकी, बीना, चंद्रा, हंसा, अनीता, कमला, मंजू रावत, भागीरथी, गीता, दीपा, चंपा, लीला आदि मौजूद थीं।