फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पुलिया बहने से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा कुल्थम का बीमार युवक

पुलिया बहने से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा कुल्थम का बीमार युवक

Sun, 02 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिया बहने से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा कुल्थम का बीमार युवक
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मल्ला जोहार के रिलकोट में कुल्थम निवासी 32 वर्षीय गोकर्ण सिंह पिछले तीन दिन से बीमार है। पुलिया के बहने से परिजन गोकर्ण को उपचार के लिए मुनस्यारी नहीं ला पा रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से हेलीकॉप्टर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

कुल्थम निवासी गोकर्ण सिंह तीन दिनों से बीमार है। पुलिया के बहने से उसे उपचार के लिए नहीं ला पा रहे हैं।

गोकर्ण का आईटीबीपी की रिलकोट चौकी में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं है। ग्रामीणों की सूचना पर भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर युवक को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने का आग्रह किया। जिस पर जिलाधिकारी ने मौसम ठीक होने पर मरीज को लिफ्ट करने का आश्वासन दिया। मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर नहीं जा सका।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने आईटीबीपी से बातचीत के बाद राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र सामंत के नेतृत्व में एसडीआरएफ, आपदा खोज एवं बचाव दल के सदस्यों को रिलकोट के लिए रवाना कर दिया है। यदि हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा तो बीमार गोकर्ण को मुनस्यारी लाने में दिक्कत हो सकती है। पुलिया बहने से मल्ला जोहार क्षेत्र के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed