फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दोबारा डामरीकरण नहीं किया तो प्रदर्शन होगा

दोबारा डामरीकरण नहीं किया तो प्रदर्शन होगा

Fri, 31 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
दोबारा डामरीकरण नहीं किया तो प्रदर्शन होगा
वड्डा (पिथौरागढ़)। बडारी से कांटेबोरा सड़क पर निर्माण कार्यों में की जा रही मनमानी के खिलाफ गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने एडीबी अस्कोट को शिकायती पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त सड़क और दीवार का निर्माण कार्य करने के साथ ही दोबारा डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन


वड्डा-अड़किनी के तहत बन रही बड़ारी-कांटेबोरा सड़क के पांच किमी हिस्से पर इन दिनों काम चल रहा है। सड़क पर दीवारों में सीमेंट न डालने से कई स्थानों पर दीवारें गिर गई है। नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। कई स्थानों पर मलबा सड़क पर आने से लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही घटिया गुणवत्ता के कारण डामर उखड़ गया है।
विज्ञापन


सीमांत संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद ने पुन: डामरीकरण और खराब हो चुके सभी काम को न करने पर विभाग कि खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पत्र भेजने वालों में प्रधान दिगरा कुलोमणी जोशी, प्रधान बसौड़ गजीराम, प्रधान तड़ीगांव सिम्मी देवी, पूरन सिंह धामी, रम्मी राजा, विक्रम भंडारी, पप्पू, दिनेश चंद्र पंत, राजेंद्र चंद, नरेंद्र सिंह सौन, बल बहादुर, नंदन सिंह, भगवान सिंह, पूजा देवी, दीपा देवी, बसंती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed