{"_id":"5b7d9cc442c7924676416b19","slug":"71534958788-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातीगाड़ में लगातार हो रहा भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातीगाड़ में लगातार हो रहा भूस्खलन
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ के पास लगातार भूस्खलन जारी है। पहाड़ी की ओर से मलबे के साथ ही बड़े बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। इस जगह पर सड़क बार-बार बंद हो रही है। इससे वाहन चालकों के साथ ही ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
थल-मुनस्यारी मार्ग दो दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को दो बजे यातायात के लिए खुल पाया। इसके बाद फिर से मार्ग बंद हो गया। बंद होने और खुलने का क्रम लगातार जारी रहा। रात में 12 बजे के करीब फिर से सड़क पर भारी मलबा गिर गया। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे सड़क पर यातायात सुचारु हुआ।
11 बजे फिर से पहाड़ी से मलबा गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। हालांकि बाद में फिर से लोनिवि ने सड़क को खोल दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बोरा गांव की पहाड़ी दरक रही है। सड़क के नीचे की ओर से रामगंगा का कटाव जारी है। भू कटाव होने से ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन भी नदी की भेंट चढ़ रही है।