फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धामी ने सुनीं आपदा प्रभावितों की समस्याएं

धामी ने सुनीं आपदा प्रभावितों की समस्याएं

Wed, 01 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
धामी ने सुनीं आपदा प्रभावितों की समस्याएं
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। दो जुलाई की आपदा के 31 दिन बाद भी आपदा प्रभावित इलाकों के हालात सामान्य नहीं हुए हैं। धारचूला विधायक हरीश धामी ने हरकोट, भदेली आदि क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ऊबड़-खाबड़ रास्तों, गधेरे और नालों को पार किया।
विज्ञापन


हरकोट, तल्ला हरकोट, रीठा, मालूपाती, रुमालखेत, भदेली जाने के लिए विधायक धामी और उनके साथियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हरकोट में पुलिया और संपर्क मार्ग ध्वस्त है। विधायक ने भदेली में टेंट में रह रहे आपदा प्रभावितों से हालचाल जाने। प्रभावितों ने कहा कि उन लोगों के गांव खतरे से घिर गए हैं। गांवों का सुरक्षित स्थान पर विस्थापन होना चाहिए।
विज्ञापन


विधायक धामी ने कहा कि प्रभावितों के साथ मिलकर उनके हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। विधायक के साथ हरकोट के प्रधान खुशाल जेष्ठा, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा, योगेश फर्स्वाण, दान सिंह बगरी, पटवारी कनलका दिनेश भंडारी, होमगार्ड देवेंद्र जेष्ठा, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश पंत, भगत परिहार, योगेश दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed