{"_id":"5b0aef2f4f1c1bac6e8b4da0","slug":"71527443247-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डरों का भरान करने के स्थान पर बेचने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डरों का भरान करने के स्थान पर बेचने की तैयारी
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। भैंसखाल में गांव की सुरक्षा के लिए नदी को चैनलाइज करने का काम विवादों में घिर गया है। लीज धारक ने नदी का रुख गांव की ओर से मूल स्थान पर पलटने के लिए बोल्डरों को भैंसखाल की साइड में पाटने के स्थान पर बेचने की तैयारी शुरू कर दी है, इससे ग्रामीणों में रोष है।
भैंसखाल की सुरक्षा के लिए रामगंगा में 250 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और नदी तल से एक मीटर गहरा चैनल का निर्माण करना है, ताकि नदी का रुख गांव की ओर से हटकर विपरीत दिशा में हो जाए। इस काम के लिए बोल्डर, रेत की नीलामी 17.68 लाख में हुई है। अनुबंधकर्ता की ओर से 10 प्रतिशत ही नीलामी की धनराशि जमा हुई है। चैनलाइज करने के लिए शनिवार को परिसीमन किया गया। रविवार को नदी तल पर जाने के लिए अनुबंधकर्ता द्वारा जेसीबी से रास्ता बनाया जा रहा था। इस पर प्रधान चंद्रकला दानू ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और बगैर ग्राम पंचायत को सूचना दिए चैनलाइज करने के लिए परिसीमन करने पर नाराजगी जताई।
प्रधान और ग्रामीणों का कहना है कि नदी के बीच में करीब 20 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा, 5 मीटर ऊंचा बोल्डर है, इससे नदी गांव की ओर डायवर्ट होती है। सबसे पहले इस बोल्डर को तोड़ा जाना चाहिए था, लेकिन इस बोल्डर को तोड़े बगैर चैनलाइज का काम शुरू करना गलत है। कहा कि वर्तमान में नदी का रुख गांव की ओर है। इसका रुख दूसरी साइड किया जाना था। जिस भाग में चैनलाइज होना है, वह भाग 3 से 5 मीटर ऊपर तक बोल्डर और रेत से भरा है।
विज्ञापन
इन बोल्डरों को गांव की ओर डाला जाना चाहिए, जहां पर वर्तमान में नदी बह रही है। गांव के लोगों का कहना है कि बोल्डरों का भरान करने के स्थान बेचने की तैयारी की जा रही है। साथ ही डंपिंग जोन आबादी के पास बनाया जा रहा है, यह भी गलत है। प्रधान ने बरसात से पहले चैनलाइज करने को भी गलत बताया है। कहा है कि यह काम पहले ही हो जाना चाहिए था। ग्राम प्रधान ने बताया कि सोमवार को डीएम के जनता दरबार में यह मामला उठाया जाएगा।
काम रोक दिया गया है। नीलामी की राशि जमा होने के बाद ही काम शुरू होगा। नदी का रुख पलटने वाले बोल्डर को तोड़ा जाएगा। -प्रदीप कुमार, खान अधिकारी पिथौरागढ़