{"_id":"5aedeb0d4f1c1b340a8b81fe","slug":"71525541645-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बंद के बीच कैलाली में बम विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बंद के बीच कैलाली में बम विस्फोट
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रनगर(नेपाल)/बनबसा(चंपावत)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट के ओली सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिनी नेपाल बंद के आह्वान के दौरान कैलाली जिले में बारूदी विस्फोट की घटना प्रकाश में आई है। यहां गौरीगंगा क्षेत्र में एक सरकारी कार्यालय के पास बारूदी विस्फोट किया गया। दूसरी ओर धनगढ़ी में एक सरकारी कार्यालय के बाहर विस्फोट की कोशिश की गई। लेकिन नेपाल सेना समय रहते ही दूसरे बम को निष्क्रिय कर दिया। बम विस्फोट की घटना के बाद स्थानीय बाशिंदे दहशत में हैं। इधर, सीमा स्थित नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बंद बेअसर रहा।
शनिवार को नेपाल बंद के दौरान कैलाली के गौरीगंगा नगर पालिका वार्ड 10 में स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय भवन के पास विस्फोट हुआ। जोरदार धमाके से कार्यालय और 50 मीटर दूरी तक मौजूद लोग सहम गए। विस्फोट की जानकारी होने पर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि, विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस घटना के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया। नेपाली सेना और पुलिस ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक इलाकों में चेकिंग की। इस बीच, नेेपाल सेना के जवानों को धनगढ़ी उप नगर पालिका के पुरवार पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक बम मिला। सेना के बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय किया।
कैलाली जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता वीर बहादुर ने बताया कि विस्फोट की घटना की गहराई से छानबीन कराई जा रही है। इधर कंचनपुर जिले में विप्लव गुट के प्रभारी डीडी पांडेय के नेतृत्व में बुलाया गया एक दिनी बंद बेअसर रहा। महेंद्रनगर बाजार आधा खुला रहा। वाहनों का संचालन नेपाल भारत के बीच पूर्व की तरह सुचारु रहा, लेकिन नेपाल के दूरदराज से वाहनों के महेंद्रनगर नहीं पहुंचने से बनबसा सीमा पर चहल-पहल में आंशिक कमी रही। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सीमा पर दोनों देशों का प्रशासन बंद के चलते सतर्क था। बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि सीमा पर आवाजाही पूर्व की तरह शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
नेपाली भूभाग पर अतिक्रमण का आरोप
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर जिले की पुनर्वास नगरपालिका 9 के बीच बिचफाटा नामक स्थान पर विगत सप्ताह एसएसबी द्वारा सुरक्षा सोलर फैंसिंग लगाने का नेपाली नागरिकों ने विरोध किया है। उन्होंने भारत पर नेपाली भूभाग पर अतिक्रमण करने एवं इस मामले पर नेपाली प्रधानमंत्री पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में तीन मई को पूर्व मंत्री लेखराज भट्ट (नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी केंद्र के प्रदेश प्रभारी) के नेतृत्व में नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को ज्ञापन दिया गया था।