{"_id":"5ae4b1c74f1c1b350a8b6fea","slug":"71524937159-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क पर जाम, दो घंटे थमे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क पर जाम, दो घंटे थमे वाहनों के पहिए
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर शनिवार को दो घंटे तक लगे जाम से कई वाहनों के पहिए थम गए, इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के नजदीक बारहमासी सड़क की कटिंग के चलते सुबह करीब 11 बजे भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क बंद हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क से मलबा हटाने में करीब दो घंटे का समय लगा। करीब एक बजे सड़क पर यातायात बहाल हुआ। वहीं, इग्यारह देवी से घाट तक सड़क की कटिंग के चलते दिनभर कई बार जाम लगा। नतीजतन यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।
जाम में फंसे दिगरा मुवानी के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सड़क की कटिंग इस प्रकार की जानी चाहिए कि लंबे समय तक सड़क पर जाम न लगे। घाट-पिथौरागढ़ सड़क से जिले के विभिन्न इलाकों के लोग यात्रा करते हैं। गंगोलीहाट, घाट, गुरना, टिम्टा, चमडुंगरा, नाली डूनी के साथ ही चंपावत के लोग भी स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने के लिए जिला मुख्यालय आते हैं। लंबे समय तक सड़क जाम रहने से बीमार व्यक्तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।