फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अस्थायी पुलों का मामला लटका

अस्थायी पुलों का मामला लटका

Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी पुलों का मामला लटका
धारचूला (पिथौरागढ़)। लखनपुर और नजंग में महाकाली नदी पर अस्थायी पैदल पुल निर्माण का मामला फिर लटकता नजर आ रहा है। नेपाल सरकार ने शर्त रखी है कि भारत पहले दुम्लिंग में उसे अस्थायी पुल बनाने की अनुमति दे तभी वह लखनपुर और नजंग में अस्थायी पुल बनाने के लिए अपनी सहमति देगा।
विज्ञापन


नेपाल के विधायक गेल्बु बोरा ने तीन दिन पहले बताया था कि नेपाल सरकार ने लखनपुर और नजंग में लकड़ी के अस्थायी पुल बनाने की अनुमति दे दी है लेकिन अब नेपाल प्रशासन का कहना है कि गर्बाधार के नीचे महाकाली नदी पर दुम्लिंग गांव के लिए भी अस्थायी पुल बनाने की अनुमति भारत दे तभी वह लखनपुर और नजंग में पुल बनाने के लिए अनुमति देगा। नेपाल की इस शर्त से भारतीय प्रशासन असहज हो गया है।
विज्ञापन


एसडीएम आरके पांडेय ने नेपाल प्रशासन की इस शर्त पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि कागजी प्रक्रिया में अनावश्यक समय बर्बाद हो रहा है। इस बीच, एसडीएम पांडेय ने शनिवार को स्थानीय लोगों के साथ लखनपुर क्षेत्र का दौरा किया और अपने ही देश की सीमा पर काली नदी के किनारे से पैदल मार्ग बनाने की संभावनाएं तलाशीं। पांडेय ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed