{"_id":"5abd21b04f1c1bcd618b4590","slug":"71522344368-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जला तीन सौ साल पुराना पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जला तीन सौ साल पुराना पेड़
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के भटेड़ी गांव में बुधवार रात मंदिर के पास तीन सौ साल पुराने पीपल के पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पेड़ जलने लगा। विशाल पेड़ की टहनियों में लगी आग ने आसपास के मकानों और स्कूल का रुख कर लिया।
ग्रामीणों ने 101 में फोन कर फायरब्रिगेड को बुलाया, लेकिन सड़क से दूर होने के कारण फायर सर्विस का वाहन देर से पहुंचा। बाद में फायर सर्विस के लीडिंग फायरमैन आन सिंह परिहार, फायरमैन महेंद्र सिंह, सुजीत काला, महिपाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक पीपल का पेड़ जल चुका था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। पेड़ के पास दीये जलाने से आग पकड़ने की आशंका है।