फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण कल से शुरू होगा

खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण कल से शुरू होगा

Tue, 13 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण कल से शुरू होगा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। समुद्र सतह से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में 15 फरवरी से विधिवत स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। प्रतिभागी बुधवार तक खलियाटॉप पहुंच जाएंगे और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंडित नैनसिंह पर्वतारोहण संस्थान इस प्रशिक्षण का आयोजन कर रहा है। 28 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पर्वतारोहण संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि प्रशिक्षण में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उत्तराखंड सरकार के अधीन काम कर रहे पंडित नैनसिंह पर्वतारोहण संस्थान ने प्रशिक्षण की विशेष तैयारी की है। उन्होंने बताया कि खलियाटॉप में सौभाग्य से अच्छी बर्फ गिरी है। वहां पर इस समय दो फुट से ज्यादा बर्फ मौजूद है। इसमें 28 फरवरी तक आसानी से स्कीइंग का प्रशिक्षण चलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण देने वाली टीम बुधवार की सुबह खलियाटॉप पहुंच जाएगी। खलियाटॉप में पहुंचने के लिए छह किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। वहां पर सीमित आवासीय सुविधा उपलब्ध है। प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा होने पर उनको रुकने के लिए मुनस्यारी आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने अभी नहीं की स्कीइंग की तैयारी
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने अभी स्कीइंग प्रशिक्षण की तैयारी नहीं की है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि निगम बेटुलीधार में स्कीइंग प्रशिक्षण कराता है, लेकिन बेटुलीधार में अभी स्कीइंग के लायक बर्फ नहीं गिरी है। यदि जल्दी ही फिर से हिमपात होता है तो निगम भी स्कीइंग प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि स्कीइंग के लिए कम से कम दो फुट बर्फ होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed