फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गणतंत्र दिवस पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास

Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, विकास कार्य कराने में अधिकारियों की मनमानी, अवैध शराब और अवैध खनन के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर शहर के सिल्थाम में एक दिनी उपवास रखा। उपवास कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन


धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में हुए उपवास में विधायक धामी ने कहा कि भाजपा सरकार का 11 महीने का कार्यकाल भ्रष्टाचार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न में बीता है। कहा कि जिले के अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे है। विकास के नाम पर शराब और खनन माफिया का धंधा फलफूल रहा है। पूर्व विधायक महर ने आरोप लगाया कि प्रदेश के वित्त मंत्री पिथौरागढ़ में चल रहे विकास कार्यों को प्रभावित कर रहे हैं। मंत्री हवाई यात्राओं में व्यस्त हैं। आम आदमी बिजली, पानी, रोजी-रोटी के लिए परेशान है, भाजपा को इससे कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा सरकार शराब माफिया के दबाव में है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने भी विचार रखे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, नेत्र सिंह कुंवर, कैलाश रावत, हयात सिंह, रमेश कापड़ी, हरीश उपाध्याय, महेश डसीला आदि मौजूद थे। संचालन जिला प्रवक्ता ललित पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने उपवास पर सवाल उठाए
भाजपा ने कांग्रेस के उपवास कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने कहा कि पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था, कांग्रेस जिले के इकलौते कांग्रेसी विधायक के नेतृत्व में धरने पर बैठे थे। कहा कि कांग्रेस ने पिछले कार्यकाल में खूब मौजमस्ती की। कोई भी जनउपयोगी कार्य नहीं किया। कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा सरकारों के विकास कार्यों से घबरा गए हैं। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed