{"_id":"5a3d3b124f1c1ba7668bba6b","slug":"71513962258-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रूंण लिजी दाज्यू शौचालय जरूरी छू.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रूंण लिजी दाज्यू शौचालय जरूरी छू.....
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। हिमालय ग्राम विकास समिति की ओर से विकासखंड गंगोलीहाट को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कुमाऊं के सुप्रसिद्ध लोकगायक प्रहलाद मेहरा ने-जैसि कै जीण लिजी हाव-पानी जरूरी छू, स्वस्थ रूंण लिजी दाज्यू शौचालय जरूरी छू, गीत के माध्यम से लोगों को शौचालय का महत्व बताया। नुक्कड़ दल ने ‘पैली शौचालय फिर ब्या’ नाटक दिखाकर लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया।
समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टाटा वाटर मिशन, हिमोत्थान सोसाइटी के सहयोग से विकासखंड को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बताया कि 18 से 22 दिसंबर तक विकासखंड के ग्राम पंचायत मल्लागर्खा, पिल्खी, टिम्टा, सेराघाट, जीआईसी खिरमांडे, डम्डे, वैशाली, पव्वाधार समेत कई ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में कुमाऊं की लोक संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक रीति रिवाज, कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं की समस्या आदि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति के जीआईसी डम्डे में आयोजित जनजागरण कार्यक्रम में तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।