फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   राज्य स्थापना सप्ताह के कार्यक्रमों की धूम

राज्य स्थापना सप्ताह के कार्यक्रमों की धूम

Sat, 11 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्थापना सप्ताह के कार्यक्रमों की धूम
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। राज्य स्थापना सप्ताह के उपलक्ष्य में झूलाघाट के रामलीला मैदान में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में चले कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किए। इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने बाजार में स्वच्छता पर आधारित जागरूकता रैली निकाली और 10 स्थानों पर कूड़ेदान भी लगाए।
विज्ञापन


युवा शक्ति संगठन की अध्यक्ष अंजली कुमारी ने लोगों से महाकाली नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील की। साथ ही सबको मिलकर कूड़े को एक स्थान पर एकत्र करते हुए उसे नष्ट करने के बारे में बताया। रात में रामलीला मैदान में चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समाजसेवी मदन मोहन भट्ट ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट और एमकेबीएस के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


एमकेबीएस के बच्चों द्वारा-लाली ओ लाली सिया पहाड़ी गीत को लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या, कैलाश भट्ट और भुवन पंगरिया का सहयोग रहा। स्वच्छता पर आधारित रैली में संगठन के महेंद्र आर्या, गौरव भट्ट, निकिता आर्या, नवीन राणा, निमेष भट्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed