फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क निर्माण के दौरान कटी जमीन का नहीं मिला मुआवजा

सड़क निर्माण के दौरान कटी जमीन का नहीं मिला मुआवजा

Fri, 20 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण के दौरान कटी जमीन का नहीं मिला मुआवजा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सिंघाली से बस्तड़ी होते हुए दिगरा तक छह साल पहले बनी पांच किलोमीटर लंबी सड़क से बस्तड़ी गांव की 60 नाली जमीन कट गई थी और सड़क निर्माण के दौरान निकला मलबा खेतों में पट गया था। अब तक गांव के लोगों को मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे गांव के लोग गुस्से में हैं। उनका कहना है कि आपदा के कारण टूट चुके गांव के लोगों के साथ यह अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया कि इस सड़क का करीब ढाई किलोमीटर का हिस्सा बस्तड़ी गांव की जमीन पर बना है। 2011 में जब सड़क का निर्माण शुरू हुआ, तब लोगों को आश्वासन दिया गया था कि जितनी भी नाप जमीन सड़क निर्माण के दौरान कटेगी उसका मुआवजा दिया जाएगा और सड़क के मलबे से क्षतिग्रस्त जमीन का भी मुआवजा मिलेगा। गांव के लोग मुआवजे के लिए लोनिवि के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अब तक उनको इसका भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बस्तड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दत्त भट्ट ने बताया कि 30 जून 2016 को बस्तड़ी में आई आपदा के बाद उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी एचसी सेमवाल के सामने भी मुआवजे का मुद्दा रखा था। डीएम ने लोनिवि अस्कोट के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए थे कि एक महीने के भीतर मुआवजा बांट दिया जाए, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी कांडपाल का कहना है कि मुआवजे की राशि के लिए शासन को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास हो रहे
विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि बस्तड़ी के लोगों को सड़क से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह मामला लोनिवि सचिव के सामने भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुआवजे का भुगतान हो जाएगा। वह अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed