{"_id":"59b969594f1c1bae688b45f2","slug":"71505323353-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का पेयजल निगम के कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का पेयजल निगम के कार्यालय में प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चहेते ठेकेदारों को ही निविदा फार्म देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पेयजल निगम के कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों के विरोध के चलते विभाग ने टेंडर फार्म अन्य ठेकेदारों को वितरित किए।
प्रदर्शन में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने आरोप लगाया कि जिले में अधिकांश विभागों में अधिकारियों और चुनिंदा ठेकेदारों की मिलीभगत से टेंडर हो रहे हैं। अन्य ठेकेदारों को निविदा प्रपत्र तक नहीं दिए जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि किसी भी विभाग में निविदा निकलने पर योग्य ठेकेदारों को टेंडर फार्म खरीदने का अधिकार है, लेकिन इस जिले में चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए मनमानी की जा रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में पेयजल निगम ने अन्य ठेकेदारों को टेंडर फार्म वितरित किए हैं। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दीपक लुंठी, निर्मल लोहिया, शंकर खड़ायत, मनोज ठकुराठी, राकेश कुमार, जगदीश बिष्ट, गजेंद्र वल्दिया आदि शामिल थे।