{"_id":"59b969524f1c1bb0688b45a4","slug":"71505323346-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने फिर की द्वार सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने फिर की द्वार सभा
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन जारी है। बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने द्वार सभा (गेट मीटिंग) हुई। 15 सितंबर को उद्यान अधिकारी कार्यालय के सामने सभा होगी। सभा में कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारी और शिक्षक विरोधी फैसले ले रही है। इससे कर्मचारी शिक्षक, हतोत्साहित हो रहे हैं। सरकार समस्याओं के समाधान पर तो ध्यान नहीं दे रही है, लेकिन कर्मचारियों को परेशानी में डालने वाले कदमों पर तत्परता दिखा रही है।
कहा गया कि उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करना गलत है, इसी तरह 50 वर्ष की उम्र में अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश जारी कर सरकार ने कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। सरकार कई विभागों का एकीकरण कर सरकारी नौकरी के अवसर समाप्त करना चाहती है। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद की अध्यक्षता और ज्योति पांडे के संचालन में हुई द्वार सभा में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष केसी पंत ने कहा कि अब आंदोलन का आगाज हो चुका है। इस दौरान परिषद के जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय, बसंत पांडे, घनश्याम जोशी, डा. पीके जोशी, केएस अधिकारी, महेंद्र कांडपाल, डा. विनीता सिंह, आशा अधिकारी समेत सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।