{"_id":"593ad84d4f1c1b2c318b458e","slug":"71497028685-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी में खुला व्यापार कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी में खुला व्यापार कार्यालय
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुंजी में खुला व्यापार कार्यालय
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय स्थल व्यापार के लिए गुंजी में शुक्रवार को ट्रेड (व्यापार) कार्यालय खुल गया है। अब व्यापारियों को गुंजी से भी व्यापार परमिट जारी किए जाएंगे। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को गुंजी में भारतीय स्टेट बैंक की अस्थायी शाखा और कस्टम कार्यालय भी काम करने लग जाएगा।
तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीएस कुटियाल ने बताया कि अब तक 44 व्यापारियों और 35 सहायकों ने व्यापार परमिट प्राप्त कर लिए हैं। पहली बार जून में इतने अधिक परमिट जारी हुए हैं। प्रशासन के पास 265 व्यापार परमिट उपलब्ध हैं। यदि परमिट की कमी होगी तो केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से इनको मंगा लिया जाएगा। इधर, व्यापारियों ने सामान गुंजी पहुंचाना शुरू कर दिया है।
वहां से सामान को घोड़ों में लादकर वह लिपुलेख दर्रा पार करने के बाद तिब्बत की मंडी तकलाकोट पहुंचाएंगे। अभी प्रशासन के पास व्यापार परमिट के लिए कई आवेदन आए हुए हैं। इनके आधार पर लगातार परमिट जारी करने का काम चल रहा है। अब परमिट धारचूला के साथ साथ गुंजी में भी बनने लगेंगे। व्यापारी अपनी सुविधा के अनुसार परमिट प्राप्त कर सकते हैं।