फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   710 people arrived from outside in Pithoragarh in seven days.

पिथौरागढ़ में सात दिन में बाहर से लाए गए 710 लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
710 people arrived from outside in Pithoragarh in seven days.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले सात में दिन 710 लोग यहां पहुंचे हैं। लॉकडाउन के बाद अब तक जिले में पहुंचने वालों की संख्या 7491 पहुंच गई है। पिथौरागढ़ में अब तक कोरोना संक्रमित कोई मरीज नहीं मिलने से जिला ग्रीन जोन में हैं। पूर्व में कोरोना वायरस की जांच के लिए 18 सैंपल भेजे गए थे जो सभी निगेटिव आए। 26 अप्रैल तक जिले में विभिन्न प्रांतों से 6781 लोग पहुंचे थे। एक हफ्ते में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7491 हो गई है। सिटी रिस्पांस टीम (सीआरटी) से मिली जानकारी के अनुसार 6212 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। 1240 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। 39 लोग संस्थागत क्वारंटीन में रह रहे हैं। बीते दिन राजस्थान से आए गंगोलीहाट के चार लोगों को वहां टीआरसी में क्वारंटीन पर रखा गया है। क्वारंटीन पर रखे गए सभी लोगों का स्वास्थ्य सामान्य है। सीआरसी के नोडल अधिकारी डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि लॉकडाउन में ढील के बाद बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सजग है। ऐंचोली और बेड़ीनाग के सेराघाट में बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही सभी का पता, मोबाइल नंबर भी रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
:: इनसेट -प्रधानों से किया जा रहा है अनुरोध ::: पिथौरागढ़। बाहर से बड़ी संख्या में लोगों के आने से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित है। लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर संस्थागत और होम क्वारंटीन पर रखा जा रहा है। सीआरटी के नोडल अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि जिले के सभी 686 प्रधानों से संपर्क कर बाहर से आने वाले लोगों को स्कूल, पंचायत घर आदि जगहों पर रखने का अनुरोध किया जा रहा है। होम क्वारंटीन पर रखे गए लोगों से रोज कॉल सेंटर से पूछताछ कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। लोगों को लॉकडाउन का कढ़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed