{"_id":"6495d8abf68f4d50a505f6c6","slug":"70-families-are-facing-drinking-water-crisis-in-metli-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1003-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मेतली में 70 परिवार झेल रहे हैं पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मेतली में 70 परिवार झेल रहे हैं पेयजल संकट
Fri, 23 Jun 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन ठीक करते मेतली के ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा मेतली के तोक भटबटा, देवलेख, कुमर्यागैर के 70 परिवार भीषण गर्मी में पेयजल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीण इधर-उधर से पानी ढोने को विवश हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पेयजल लाइन ठीक करने की मांग की है।
गांव में पेयजल के लिए पुरानी योजना है लेकिन इसकी पाइप लाइन कई जगह टूटी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। उक्त तोकों की करीब 350 की जनसंख्या पानी के लिए परेशान हैं।
ग्रामीण कुछ स्थानों पर खुद पेयजल लाइन ठीक करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
ग्रामीण अपने व्यक्तिगत संसाधन (टायर-ट्यूब) से नलों को जोड़कर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण कुछ स्थानों पर खुद पेयजल लाइन ठीक कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तोकों के लिए पेयजल लाइन का सर्वे तो हुआ लेकिन काली सूची में शामिल ठेकेदार का ठेका होने से टेंडर रोक दिया गया है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल लाइन बनाए जाने की मांग की है। संवाद