{"_id":"587664664f1c1b922bba85a4","slug":"694-vehicles-requiring-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में 694 वाहनों की जरूरत पड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में 694 वाहनों की जरूरत पड़ेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चुनाव में व्यवस्था की जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चारों विधानसभा सीटों में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन को 694 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। कुछ सरकारी वाहन चुनाव के काम में लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। चुनाव को संपन्न कराने में 2668 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। कहा कि चुनाव संपन्न कराने के लिए 99 बसों, 29 ट्रकों और 566 छोटे वाहनों की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा सीट पर तीन-तीन उड़नदस्ता टीमों को तैनात किया जाएगा। 20 निगरानी टीमों का भी गठन किया गया है। डा. सिन्हा ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए नौ जोनल मजिस्ट्रेट, 167 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 75 माइक्रो आब्जर्वर, 23 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। कुल 568 बूथ बनाए गए हैं, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 521 है। उन्होंने बताया कि धारचूला में 140, डीडीहाट में 126, पिथौरागढ़ में 109 और गंगोलीहाट में 146 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दो बूथों वाले मतदान केंद्रों की संख्या 37, तीन बूथों वाले मतदान केंद्रों की संख्या 3 और चार बूथों वाले मतदान केंद्रों की संख्या 2 है।
विज्ञापन
उन्होंने एक जनवरी तक अपडेट की गई मतदाता सूची के बारे में बताया कि अब तक 5082 नए मतदाता जुड़ गए हैं। चारों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 64 हजार 493 हो गई है। इनमें महिला वोटर 1 लाख 82 हजार 591 और पुरुष वोटर 1 लाख 81 हजार 902 हैं।
विज्ञापन
अब तक 607 हथियार जमा किए गए
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जिले में अब तक 607 हथियार विभिन्न थानों में जमा कर लिए गए हैं। 98 लोगों के खिलाफ अब तक शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है और उनको नोटिस दिए गए हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 48 बोतल शराब पकड़ी गई है।
बर्फ वाले स्थानों पर 21 मतदान केंद्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बर्फ पड़ने वाले इलाकों में 21 मतदान केंद्र हैं, इनमें ज्यादातर धारचूला विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसी तरह चार किलोमीटर से ज्यादा पैदल दूरी वाले बूथों की संख्या 75 है, इनमें से 49 धारचूला विधानसभा क्षेत्र में हैं।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में कंट्रोल रूम खुले
चारों विधानसभा क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष काम कर रहे हैं। यह 24 घंटे खुले रहेंगे। धारचूला के कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05967 222207, डीडीहाट का 05964 232132, पिथौरागढ़ का 05964 225245 और गंगोलीहाट का फोन नंबर 05964 242440 है। शिकायत नियंत्रण कक्ष जिला मुख्यालय में स्थापित है। इसका फोन नंबर 05964 224411, 224227, 1950 और टोल-फ्री नंबर 18001804061 है।