फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   690 crore electrical substation to be sold

पिथौरागढ़ को नए साल में मिलेगी 690 करोड़ के विद्युत उपकेंद्र की सौगात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
690 crore electrical substation to be sold
पिथौरागढ़ के बागड़ीहाट में बन रहा पावर ग्रिड का विद्युत उपकेन्द्र । अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
जिले के साथ ही अल्मोड़ा को नए साल में 690 करोड़ रुपये की लागत के विद्युत उपकेंद्र की सौगात मिलेगी। इससे दोनों जिलों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही भविष्य में उत्पादित होने वाली बिजली इसी ग्रिड के माध्यम से अन्य जगहों पर आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

पावर ग्रिड कारपोरेशन की ओर से अस्कोट के बगड़ीहाट में 690 करोड़ रुपये की लागत से 4.493 हेक्टेयर जमीन में 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाया जा रहा है। ग्रिड की यह उत्तरी क्षेत्र पारेषण प्रणाली सुदृढ़ीकरण की 37वीं योजना है।
विज्ञापन

भविष्य में सीमांत जिले की नदियों में जो भी बिजली उत्पादित होगी, वह इसी उपकेंद्र से जुड़ेगी। उपकेंद्र को चीन की कंपनी उपकरणों की आपूर्ति कर रही है। उपकेंद्र में 400 केवी के 13 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। पावर ग्रिड के मुख्य अभियंता संदीप कोठारी ने बताया कि यह गैस आधारित उपकेंद्र है। 31 मार्च तक उपकेंद्र बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान तक 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रिड के चंडाक उपकेंद्र में महज दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। उपकेंद्र से चंडाक ग्रिड में भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे भविष्य में बोल्टेज स्थिर रहेगी। इसके लिए जौलजीबी-पिथौरागढ़ 220 केवी पारेषण लाइन का कार्य किया जा रहा है। अभी पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला, अस्कोट, बरम के साथ ही अल्मोड़ा जिले में बिजली का जो संकट चल रहा है वह भविष्य में समाप्त हो जाएगा। अल्मोड़ा को भी 220 केवी लाइन से जोड़ा जाएगा। पिछले पौने दो साल से उपकेंद्र का कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
पावर ग्रिड के मुख्य अभियंता संदीप कोठारी ने बताया उपकेंद्र में स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद उपकेंद्र के रखरखाव, सुरक्षा गार्ड, हाउस कीपिंग, हार्टीकल्चर में भी युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed