फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   64 percent voting took place in Pithoragarh, voters showed enthusiasm

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 64 फीसदी हुआ मतदान, मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
64 percent voting took place in Pithoragarh, voters showed enthusiasm
मतदान के लिए लाइन में लगीं डीडीहाट की वनराजी महिलाएं। स्रोतः ग्रामीण
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के कनालीछीना, डीडीहाट, मुनस्यारी और धारचूला में पहले चरण का पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। चारों विकासखंड में लगभग 64 फीसदी मतदाताओं ने मतदान कर ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद पर मैदान में डटे 1371 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में कैद किया। मतदाता उत्साह के साथ अपने गांव की सरकार चुनने मतदान केंद्रों तक पहुंचे। मतदाताओं का कहना है कि हमने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभा दी है। अब हमारे गांव, क्षेत्र और जिले का विकास करने की बारी नेताओं की है।
विज्ञापन




जिले के कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी विकासखंडों में 318 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, 133 सीटों पर जिला पंचायत और 14 सीटों पर जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह के समय मतदान की धीमी रफ्तार ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ाई। शुरुआती दो घंटे में सिर्फ 13.45 फीसदी मतदाता वोट देने घरों से निकले। दिन चढ़ने के साथ ही बूथों में भीड़ बढ़ती गई और मतदाता उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक चारों विकासखंडों में 29.69 फीसदी मतदान हुआ। कई बूथों में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही और उन्हें अपने गांव की सरकार चुनने के लिए जरूरी मतदान करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। निर्धारित समय शाम पांच बजे तक लगभग 64 प्रतिशत मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाकर गांव की सरकार चुनने मतदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

डीडीहाट विकासखंड में 63.47 प्रतिशत, मुनस्यारी में 64.48 प्रतिशत, कनालीछीना में 64.79 प्रतिशत और धारचूला में 63.54 (रांथी बूथ को छोड़कर) प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विकासखंडों में मतदाताओं ने 318 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के 123 और प्रधान पद के 773, 133 क्षेत्र पंचायत सीट पर 412 और 14 जिला पंचायत सीट पर मैदान में डटे 57 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में कैद किया है। मतदाताओं ने किसे अपने गांव की सरकार में सरकार शामिल होने का मौका दिया है और किसे नकारा है इसका फैसला 31 जुलाई को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed