{"_id":"5cdd9950bdec22075d239b03","slug":"61558026576-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप की जांच को पहुंचे इंडियन ऑयल के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप की जांच को पहुंचे इंडियन ऑयल के अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के एक पेट्रोल पंप में गड़बड़ी की शिकायत के बाद इंडियन ऑयल की टीम जांच को पहुंची। टीम शुक्रवार को शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों की जांच करेगी।
पिछले दिनों बाट माप विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों की जांच की थी। टनकपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में पहले हुई जांच में गड़बड़ी मिली जबकि दोबारा जांच में माप सही पाई गई थी। संदेह होने पर अधिकारियों ने पंप के दो नोजल बंद कर दिए थे। इसकी जांच के लिए इंडियन ऑयल के ऑफीसर और तकनीशियन यहां पहुंचे हैं।
बृहस्पतिवार को वे बाट माप विभाग के अधिकारियों के साथ पंप में जांच करने गए, लेकिन जांच नहीं हो सकी। जिला बाट माप अधिकारी शांति भंडारी ने बताया कि पंप के चार नोजल बंद कर दिए हैं। शुक्रवार को जांच की जाएगी। जांच में जो भी मिलेगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम अन्य पंपों की जांच भी करेगी।