फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बेलगाम यातायात नियंत्रण को उतरी जूनियर ट्रैफिक टीम

बेलगाम यातायात नियंत्रण को उतरी जूनियर ट्रैफिक टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बेलगाम यातायात नियंत्रण को उतरी जूनियर ट्रैफिक टीम

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में बेलगाम यातायात पर नियंत्रण के लिए बनाई गई जूनियर ट्रैफिक टीम सड़कों पर उतरी। टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस कप्तान खुद मॉनिटरिंग करते रहे। इस दौरान तीन सवारी और बगैर हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया गया।


यातायात प्रभारी दरपान सिंह मेहता ने बताया कि यातायात नियंत्रण के लिए बीरशीबा और एशियन एकेडमी स्कूल के 15-15 बच्चों की टीम बनाई गई है। पहले एशियन एकेडमी की टीम को यातायात के नियमों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को वड्डा तिराहे पर एसआई सोमेंद्र सिंह, रोडवेज में एसआई गिरीश पांडेय, गुप्ता तिराहे पर एसआई प्रियंका मौनी, नगरपालिका में एसआई दीप्ति लोहनी और सिल्थाम में एसआई मालिनी के नेतृत्व में टीम ने दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की। वड्डा, रोडवेज और गुप्ता तिराहे पर खुद पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने टीम के साथ अभियान चलाया। उन्होंने बगैर लाइसेंस, बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए भविष्य में गलती नहीं करने की सख्त हिदायत दी। पालिका चौराहे पर बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन पर आ रहे पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत को भी टीम ने रोका लेकिन तब तक उन्होंने वाहन साइड करते हुए अपना हेलमेट निकाल लिया। टीएसआई दरपान सिंह ने बताया कि टीम से जुड़े बच्चों की 15 मई को यातायात विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी। 16 मई को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके बाद बीरशीबा की जूनियर ट्रैफिक टीम प्रशिक्षण देकर मैदान में उतारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed