फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   क्या अब दिया जाएगा त्रंत से नाराज लोगों की समस्याओं पर ध्यान

क्या अब दिया जाएगा त्रंत से नाराज लोगों की समस्याओं पर ध्यान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
क्या अब दिया जाएगा त्रंत से नाराज लोगों की समस्याओं पर ध्यान
पिथौरागढ़। नामिक गांव के लोगों को अब जिला प्रशासन की ओर से मतदान से पूर्व किए गए वायदों के पूरे होने का इंतजार है।
विज्ञापन

हिमालय की तलहटी पर बसे नामिक गांव के लोगों ने सड़क, संचार, स्वास्थ्य असुविधा को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

नामिक के लिए होकरा से बन रही सड़क की काम की गति काफी धीमी है। प्रशासन की पहल पर नामिक के लोग चुनाव में मतदान के लिए राजी हुए थे। धारचूला के रांथी समेत तमाम गांवों के लोगों ने भी चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। सरकारी तंत्र की पहल के बाद लोग मतदान के लिए राजी हुए। जिला प्रशासन ने नाराजगी व्यक्त करने वाले गांवों की समस्याओं का हल कराने का भरोसा दिलाया है। सबकी नजर जिला प्रशासन के आश्वासन पर टिकी है।


सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित गंगोलीहाट के बोयल, डीडीहाट के काणाधार, धारचूला विधानसभा क्षेत्र के गांधीनगर, क्वीरीजिमिया, साईपोलू, मेतली गांव के मतदाताओं ने तो चुनाव में भागेदारी नहीं की। मुनस्यारी का क्वीरीजिमिया आपदा प्रभावित गांव है। इस गांव के लोग वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। अब देखना है कि इनकी समस्या का समाधान किस तक हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed