फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वित मंत्री ने किया लंदन फोर्ट और मल्टी पार्किंग स्टोरी का निरीक्षण

वित मंत्री ने किया लंदन फोर्ट और मल्टी पार्किंग स्टोरी का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
वित मंत्री ने किया लंदन फोर्ट और मल्टी पार्किंग स्टोरी का निरीक्षण
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने लंदन फोर्ट और देव सिंह मैदान के निकट निर्माणाधीन बहुमंजिली वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


लंदन फोर्ट के निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि यह किला पिथौरागढ़ जिले की एक ऐतिहासिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि किले के भीतर एक संग्रहालय भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सचिव पर्यटन को किले में संग्रहालय स्थापित करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने किले में पिथौरागढ़ जनपद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, काष्ठ कला की जानकारी से संबंधित वस्तुओं को रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


किले के भ्रमण के बहुमंजिली कार पार्किंग का निरीक्षण किया और पार्किंग का निर्माण जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। पार्किंग के बीच खाली स्थान को बंद करते हुए पैवेलियन बनाने को कहा। उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता से पार्किंग की डिजाइनिंग और किए गए कार्य के साथ ही प्राप्त बजट के सापेक्ष प्रगति की जानकारी ली। पार्किंग निर्माण के संबंध में कार्यदायी संस्था पीआईयू भीमताल के सहायक अभियंता विनीत कुमार ने बताया कि वर्तमान तक 12 करोड़ 38 लाख प्राप्त धनराशि के सापेक्ष लगभग 17 करोड़ रुपये तक का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग में कुल 190 वाहन पार्क किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 50 दुकानें पार्किंग स्थल पर बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना की कुल लागत 34 करोड़ 93 लाख रुपये है। केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, नवागंतुक जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदाण्डे, सीडीओ वंदना, प्रभागीय वनाधिकारी डा. विनय कुमार भार्गव, अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, एसडीएम एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed