फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   किसी का अंतिम मौका तो कोई और करेगा भर्ती की तैयारी

किसी का अंतिम मौका तो कोई और करेगा भर्ती की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
किसी का अंतिम मौका तो कोई और करेगा भर्ती की तैयारी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की सेना भर्ती में किसी युवा के लिए आखिरी मौका था, तो कोई आगे भी कोशिश करेगा। पहले दिन सेना में भर्ती होने की मंशा से आए ढुंगाबोरा (लोहाघाट) निवासी चंचल सिंह को पांचवीं बार भी असफलता ही मिली है। वह दौड़ में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


चंचल सिंह सेना में भर्ती होने की उम्र 23 वर्ष पूरी करने जा रहे है। कहते हैं कि अब किसी अन्य सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करेंगे। ढुंगाबोरा के ही सुनील सिंह (21) तीसरी बार सेना भर्ती में भाग्य आजमा रहे थे। वह भी दौड़ में असफल रहे। सुनील कहते हैं कि सेना में भर्ती के लिए आगे और कड़ी मेहनत करेंगे। दिगालीचौड़ (लोहाघाट) निवासी नीरज कुमार (21), खेतीखान (पाटी) निवासी धीरज सिंह (19) भी सेना भर्ती के पहले चरण में ही बाहर हो गए। नीरज और धीरज कहते हैं कि सेना से जुड़कर देश सेवा करने के सपने को पूरा करने के लिए और तैयारी करेंगे।
विज्ञापन


रात के एक बजे से ही पहुंचने लगे भर्ती स्थल
पिथौरागढ़। दौड़ में नंबर पहले आने के चक्कर में युवा रात एक बजे से ही भर्ती स्थल पर पहुंचने लगे थे। सुुबह पांच बजे तक सैकड़ों युवा भर्ती स्थल पर पहुंच गए थे। खेतीखान चंपावत से आए धीरज सिंह ने बताया कि वह रात डेढ़ बजे भर्ती स्थल पर पहुंचे। वहां पर पहले से ही दो सौ से अधिक युवक पहुंचे थे। भर्ती प्रक्रिया में पहले शामिल होने के लिए रात में ही भर्ती स्थल पर पहुंचे इन युवाओं ने रातभर कड़ाके की ठंड सही। रातभर जागने और कड़ाके की ठंड का असर युवाओं के प्रदर्शन पर भी पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज ने लगाई 13 अतिरिक्त बसें
पिथौरागढ़। सेना भर्ती के लिए परिवहन निगम ने लोहाघाट से 11 और टनकपुर से दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया। बावजूद इसके कई युवा टैक्सी बुक कर अथवा टैक्सियों के जरिये पिथौरागढ़ पहुंचे। भर्ती में शामिल होने आए कई युवाओं ने टैक्सी संचालकों पर मनमाना किराया वसूलने की भी तोहमत मढ़ी। इन लोगों ने कहा कि लोहाघाट से पिथौरागढ़ का किराया 150 रुपये है, लेकिन उनको टैक्सी में 350 रुपये चुकाने पड़े। ब्यूरो

होटलों, बारातघरों में निशुल्क रात्रि विश्राम
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने सेना में भर्ती के लिए आ रहे युवाओं के लिए नगरपालिका हॉल, भाटकोट बारातघर, राजा होटल, कमल बारातघर, पुष्पांजलि बारातघर, उत्सव बारातघर, लुंठी बारातघर, मां कृपा बैंकट हॉल, बाखली बारातघर, पार्थ बारातघर, विकासखंड विण सभागार आदि में निशुल्क आवास की व्यवस्था की है। इस काम में होटल एसोसिएशन, नगरपालिका, व्यापार मंडल सहयोग कर रहा है। आवास व्यवस्था के संचालन के लिए जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौधरी, प्रभारी ईओ नगरपालिका दीपक कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। एआरटीओ और रोडवेज के एआरएम को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक आवास व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। ब्यूरो


जायजा लेने दो दिन पहले ही पहुंच गए पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। सेना भर्ती में शामिल होने वाले कई युवा दो दिन पहले ही पिथौरागढ़ पहुंच गए। नायल बजौन (चंपावत) के दीपक भट्ट और रमेश चंद्र रविवार शाम ही पिथौरागढ़ पहुंच गए। इन युवाओं ने सोमवार को दूर से भर्ती स्थल पर चल रही गतिविधियों को देखा। कहा कि इससे उन्हें दौड़ आदि में मदद मिलेगी। चंपावत के साथ ही बाराकोट और पूर्णागिरि तहसील के कई युवा भी दो दिन पहले ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। इन युवाओं ने सोमवार शाम को देवसिंह खेल मैदान में दौड़ का अभ्यास किया। ब्यूरो

सेना भर्ती में आज
-मंगलवार सुबह 8.30 बजे से चंपावत, पूर्णागिरि, बाराकोट तहसील के युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा
-शारीरिक परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed