{"_id":"5c1145f5bdec2212d072ff05","slug":"61544635893-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासिक कोटे में गड़बड़ी से पूर्व सैनिकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासिक कोटे में गड़बड़ी से पूर्व सैनिकों में रोष
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सेना कैंटीन से मिलने वाली मदिरा और अन्य सामान में गड़बड़ी मिलने पर रोष जताया गया। साथ ही इस मामले को सेना कमांडर के समक्ष रखने का फैसला लिया गया।
समिति की बैठक पूर्व सैनिक संस्थान के प्रांगण में शमशेर सिंह महर की अध्यक्षता में हुई, इसमें समिति अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया और संयोजक कुंडल सिंह मोसाल ने टीए की भर्ती के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। साथ ही इस 24 से 29 दिसंबर तक होने वाली सेना भर्ती के दौरान बाहर से आने वाले युवाओं के लिए भोजन के स्टॉल लगाने पर चर्चा की। पूर्व सैनिकों ने कैंटीनों में मिलने वाले मदिरा और अन्य सामान के मासिक कोटे में गड़बड़ी को लेकर शीघ्र ही 119 बिग्रेड के कमांडर से मिलने का निर्णय लिया।
कहा कि यदि फिर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो निदेशक सीएसडी और सेना के उच्चाधिकारियों के समक्ष समस्या को रखा जाएगा। बैठक में देव सिंह भाटिया, प्रकाश भट्ट, प्रेम बल्लभ पुनेठा, केशव राम कार्की, राम सिंह खैनाल, महेंद्र सिंह महर, केशर सिंह धामी, प्रेम सिंह कठायत, विशन सिंह जीना, नरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, जगत सिंह, शोबन सिंह, प्रदीप कापड़ी, विनोद सिंह बिष्ट आदि थे।