फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदा से राहत के लिए फंड बनाए पालिका

आपदा से राहत के लिए फंड बनाए पालिका

Thu, 08 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
आपदा से राहत के लिए फंड बनाए पालिका
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आंबेडकर वार्ड के लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बरसात में लोगों के आंगन, दीवार आदि ढह जाते हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि आपदा से राहत के लिए पालिका के पास फंड होना चाहिए, जिससे कि क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत आदि तुरंत की जा सके। साथ ही लोगों को राहत उपलब्ध कराया जा सके। लोगों का कहना है कि वह ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो उनकी समस्या सुन उनका समाधान कर सके।
विज्ञापन


वार्ड निवासी होशियार सिंह का कहना है कि सीवरेज की समस्या है। सीवर नालियों के जरिये मोहल्लों में निकलता है। इससे काफी दिक्कत होती है। हफीज का कहना है कि वार्ड में सफाई नहीं रहती है। हालांकि दो-तीन बार कूड़ा उठता है, लेकिन सब्जियों की दुकानों के आगे से शाम के वक्त भी कूड़ा उठाया जाना चाहिए। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि नगर में यातायात की बड़ी समस्या है। यातायात के लिए टैक्सी स्टैंड बनाए गए हैं, लेकिन इनका संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना है पालिका टैक्सी स्टैंड का संचालन कर लोगों को यातायात की समस्या से निजात दिलाए। पूर्व सैनिक गोपाल सिंह पंवार का कहना है कि आपदा के समय ढलान वाली बस्तियों में दिक्कत होती है। ऐसे में राहत के लिए पालिका को अलग से फंड बनाना चाहिए। लोगों के घरों की दीवार, आंगन आदि ढह जाते हैं। ऐसे में पालिका प्रभावितों को तुरंत राहत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed