फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नारी शक्ति के बेहतरीन मंचन ने लूटी वाहवाही

नारी शक्ति के बेहतरीन मंचन ने लूटी वाहवाही

Sun, 02 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
नारी शक्ति के बेहतरीन मंचन ने लूटी वाहवाही
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सत्रहवें वार्षिकोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। इस दौरान छात्राओं ने नारी शक्ति पर पेश नाटक के बेहतरीन मंचन से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ओर प्राचार्या डॉ. मंजुला चंद ने दीप जला कर किया। प्राचार्य डॉ. चंद ने अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों एवं छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभागार में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा मेघा बृजवाल के नेतृत्व में छात्राओं ने नारी शक्ति पर बेहतरीन मंचन किया। इसके बाद विभिन्न क्रिया-कलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। संचालन डॉ. अमित जोशी ने किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अशीत आनंद, ईश्वर कोरंगा, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी प्रमोद कुमार द्विवेदी, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा, राइंका के प्रधानाचार्य हेम चंद्र कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालित करने में महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. रवि जोशी, खिला कोरंगा, विनीता महर, हेमंती बैठ्यल, मंजू महर, छात्रसंघ अध्यक्ष लक्षमण बिष्ट, महासचिव राजेंद्र प्रसाद ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed