{"_id":"5b8979cd42c792466d28326e","slug":"61535736269-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिले विधायक चुफाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिले विधायक चुफाल
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें सीमांत जिले में आने का आमंत्रण दिया।
विधायक चुफाल के नेतृत्व में भाजपा नेता शुक्रवार को राज्यपाल से मिले और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। राज्यपाल ने विधायक से उनकी विधानसभा एवं वहां रहने वाले समुदाय और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विधायक चुफाल ने पर्वतीय क्षेत्रों से रोजगार के लिए हो रहे पलायन पर उनका ध्यान खींचा। भाजपा के मुख्य मीडिया प्रभारी जगत मर्तोलिया ने राज्यपाल को चीन और नेपाल सीमा पर बसे मुनस्यारी, धारचूला की विशेषताओं के साथ-साथ यहां की सुविधा, रोजगार आदि की जानकारी दी।
उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से किए जा रहे बुनकरी, डेयरी, पूजाथाल, कैरी बैग, गुलाब की खेती, जैविक खेती, शहद उत्पादन के बारे में बताया। राज्यपाल ने इन कार्यों को देखने के लिए सीमांत का भ्रमण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने इसके लिए रोडमैप बनाने को भी कहा। मर्तोलिया ने बताया कि सोमवार को यह मैप राज्यपाल को सौंपा जाएगा।