{"_id":"5b88243b42c792465c2cad1a","slug":"61535648827-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती ने जीप में ही बच्चे को जन्म दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती ने जीप में ही बच्चे को जन्म दिया
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट/मुनस्यारी। मुनस्यारी से प्रसव के लिए पिथौरागढ़ जा रही एक गर्भवती महिला ने जीप में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एएनएम और एक दाई ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
मुनस्यारी के मल्ला घोरपट्टा निवासी मनोज मर्तोलिया की पत्नी रीता मर्तोलिया को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे सुबह तीन बजे मुनस्यारी अस्पताल में भर्ती किया। अस्पताल में स्टाफ की कमी होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मुनस्यारी-थल रोड बंद होने से परिजन रीता को निजी जीप से मदकोट होते हुए पिथौरागढ़ के लिए चले। मुनस्यारी से मदकोट तक सड़क की हालत बेहद खस्ता होने से रीता को प्रसव वेदना तेज हो गई।
परिजनों की सूचना पर मदकोट अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ.राजेंद्र मर्तोलिया ने एएनएम सुमित्रा और दाई जीवंती को सड़क पर भेेजा। तेज प्रसव पीड़ा होने के कारण गर्भवती को अस्पताल नहीं लेे जाया जा सका। इसके बाद एएनएम और दाई ने जीप में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। सड़क पर खड़ी जीप में सुरक्षित प्रसव कराने पर दाई जीवंती देवी की कई लोगों ने सराहना की। जीवंती अब तक दो सौ से अधिक प्रसव करा चुकी हैं। उन्हें क्षेत्र में डिलीवरी एक्सपर्ट के नाम से जाना जाता है।