{"_id":"5b857f6442c792464b1c598a","slug":"61535475556-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धसिंगतड़ के रुपखानी में मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धसिंगतड़ के रुपखानी में मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। धिंगतड़ के तोक रुपखानी में दो लोगों का संयुक्त मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। समय रहते घर में मौजूद लोगों के बाहर निकल आने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे बारिश के दौरान रुपखानी निवासी नरेश राम और उसके चचेरे भाई गणेश राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पाथर (पत्थर की काली स्लेट) वाले मकान की पूरी छत गिर गई। मकान क्षतिग्रस्त होने से पहले छत का थोड़ा मलबा गिरा। इस पर नरेश राम की नींद खुल गई। वह परिवार के सभी सदस्य के साथ सुरक्षित बाहर निकल आए। इन लोगों के बाहर निकलते ही मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में घर का सारा सामान दब गया।
मकान गिरने की आहट न मिलती तो घर में मौजूद नरेश राम, नरेश की दादी गिदौली देवी, माता विमला देवी, बेटा केशर, बेटी पूजा और चचेरा भाई गणेश राम हादसे का शिकार हो सकते थे। आशियाना उजड़ जाने से दोनों परिवार संकट में आ गए हैं। ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र जोशी ने आपदा मद से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है।