{"_id":"5b6348334f1c1b9b3e8b4c48","slug":"61533233203-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को हाइड्रो पनिक्स तकनीक की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को हाइड्रो पनिक्स तकनीक की जानकारी दी
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और रक्षा जैव अनुसंधान संस्थान पिथौरागढ़ के तत्वावधान में जिले में हाइड्रो पनिक्स तकनीक से सब्जी, चारा उत्पादन विषय पर दो दिनी कार्यशाला शुरू हुई।
रक्षा जैव अनुसंधान संस्थान पिथौरागढ़ में प्रभारी डीएम वंदना ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस तकनीक का प्रयोग विकसित देशों में पूर्व से ही किया जा रहा है। यहां भी अधिक से अधिक कृषक इस तकनीक के बारे में ज्ञान अर्जित कर इस क्षेत्र में कार्य करें तो निश्चित रूप में उनकी आय में वृद्धि होगी। मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि बीएडीपी के सहयोग से चल रही कार्यशाला में कृषकों को हाइड्रो पनिक्स तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में रक्षा जैव अनुसंधान संस्थान की प्रभारी अधिकारी डॉ. गीता, अपर निर्देशक कर्नल संजीव भल्ला सहित विभिन्न कृषि वैज्ञानिक, उद्यान विभाग के सचल दल प्रभारी और कृषक उपस्थित रहे। ब्यूरो